प्रतापगढः डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य करने वाले युवक 04 जनवरी तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में करें सम्पर्क! डिजिटल क्राप सर्वे के कार्य हेतु युवकों को मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि
December 30, 2025
प्रतापगढ़। जिले में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने मंगलवार को बताया है कि जनपद में ई-खसरा पड़ताल के अन्तर्गत रबी 2025-26 में बोई गयी फसलों का डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य दिनांक 05 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य कराया जाना प्रस्तावित है। कार्य सम्पादन हेतु शासन के निर्देश के क्रम में ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो एवं उसको भलीभॉति प्रयोग करना जानते हो तथा फसलों की पहचान का ज्ञान हो उन्हे सर्वेयर के रूप में चिन्हित कर सर्वे का कार्य कराया जाना है। एक सर्वेयर से सर्वे कराने हेतु गाटो की अधिकतम संख्या 3000 निर्धारित की गयी है जिसके प्रति प्लाट एक फसल हेतु अधिकतम रूपये 5 एवं यदि एक प्लाट में एक से अधिक फसल है जिसका सर्वे फसल जोड़कर किया जायेगा तो रूपये 5 अतिरिक्त धनराशि किन्तु रूपये 10 की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। सर्वेयर के रूप में चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित राजस्व ग्रामध्न्याय पंचायत के युवक को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। कार्य सम्पादन हेतु चिन्हित युवा को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। ऐसे युवा जो डिजिटल क्राप सर्वे के कार्य सम्पादन हेतु इच्छुक हो उप कृषि निदेशक प्रतापगढ़ कार्यालय (कृषि भवन) में अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एक फोटो के साथ दिनांक 04 जनवरी तक सम्पर्क कर कार्य सम्पादन हेतु अपनी आईडी बनवाकर तथा प्रशिक्षण प्रदान कर कार्य का सम्पादन सुनिश्चित करें।
.jpg)