बाराबंकी: घने कोहरे के चलते स्कूल समय बदलने की शिक्षण संघ ने की मांग
December 16, 2025
बाराबंकी । जनपद में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग उठाई है।संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने जिलाधिकारी तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाए। संघ की ओर से मांग की गई है कि बेसिक विद्यालयों का संचालन प्रातः 10रू00 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाए।डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि ठंड और घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता अत्यंत कम रहती है, जिससे छोटे बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय समय पर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेकर राहत प्रदान करने की अपील की है।
