Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: जीरो डोज टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशिक्षण


रामसनेहीघाट/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर में गावी परियोजना के तहत ‘जीरो डोज’ टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए फ्रंटलाइन वर्करों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एएनएम, आशा, संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस दौरान माइक्रो-प्लानिंग, फील्ड सर्वे, समुदाय से संवाद, जागरूकता बढ़ाने के उपाय तथा नियमित टीकाकरण के अंतर्गत जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्लान की जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करना है, जिससे बाल मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी डॉ. ईदस खान, गावी कोऑर्डिनेटर रमण द्विवेदी, डीपीएम यूनिसेफ पूर्णेंद्र कुमार शुक्ला, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. उपानंद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |