Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा हुआ सम्पन्न


जगदीशपुर/अमेठी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पाण्डेय ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग अमेठी के तत्वाधान में उ0प्र0 ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा क्षेत्र.जगदीशपुर में दो दिवसीय 17 व 18 दिसम्बर 2025 का आयोजन खेल मैदान मंगरौरा में किया गया। उक्त दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का समापन नोडल अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी व सह नोडल क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को मेडलए सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता सब.जूनियर जूनियर सीनियर वर्ग में थलेटिक्स बॉलीबाल कबड्डी कुश्ती बैडमिन्टन महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित की गयी जिसके तहत सब.जूनियर कुश्ती बालक वर्ग में फिरोज कुर्बानए रंजीत एवं बालिका वर्ग में अंजूए पारो क्रान्ति तथा सीनियर लम्बी कूद बालक वर्ग में योगेन्द्र विकास गुप्ताए शिवेन्द्र प्रताप तथा बालिका वर्ग में क्रान्ति अल्सवाए रूपा एवं गोला फेंक बालिका वर्ग में क्रान्तिए संगमए अल्सवा व डिस्क थ्रो में संगम पारो क्रान्ति ने क्रमशः प्रथमए द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बैडमिन्टन यडबलद्ध बालक वर्ग में विष्णु व पिन्टू ने प्रथम स्थान एवं आर्यन यादव व शिवांश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सब.जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में आर0पी0एस0 जगदीशपुर उपविजेता व कठौरा विजेता हुई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |