Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डायबिटीज का पहला लक्षण क्या है, सुबह उठते ही दिखाई देने लगते हैं ऐसे संकेत


डायबिटीज खतरनाक बीमारी है जिसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड शुगर बढ़ रहा है। डायबिटीज में इंसुलिन कम होने लगता है जिससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। डायबिटीज को बेहद खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये शरीर के दूसरे अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगती है। पिछले कुछ सालों में भारत डायबिटीज की राजधानी बन चुका है। सिर्फ उम्रदराज लोग ही नहीं अब युवा भी डायबिटीज की चपेट में आने लगे हैं। बच्चे का ब्लड शुगर भी हाई रहने लगा है। बच्चे और युवा टाइप 1 डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर लोग डायबिटीज टाइप 2 के शिकार होते हैं। समय पर रोकथाम कर ली जाए तो डायबिटीज से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इसके लिए डायबिटीज के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। डायबिटीज का पहला लक्षण क्या है और सुबह के समय शरीर क्या संकेत देता है जिससे डायबिटीज का पता चलता है।

डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज का पहला संकेत है बार-बार पेशाब आना, खासतौर से रात में पेशाब जाने की फ्रीक्वेंसी काफी बढ़ जाती है। ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी तेजी से काम करती हैं जिससे ज्यादा बार टॉयलेट आता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगती है। आपका गला सूखा रहता है तो ज्यादा पानी पीते हैं और इससे पेशाब भी जाना पड़ जाता है।
डायबिटीज में सुबह क्या लक्षण महसूस होते हैं?

मुंह सूखना- अगर आपको सुबह उठकर प्यास महसूस हो रही है। गला सूख रहा है और रात में भी गला सूखने की समस्या रहती है तो ऐसा शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीज को सुबह के वक्त गला सूखने लगता है क्योंकि शुगर बढ़ा होता है।

धुंधला दिखना- सुबह कई बार धुंधला सा नजर आता है। इसका कारण ब्लड शुगर हाई होना भी हो सकती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि डायबिटीज आपको आंखों पर असर डालती है और इससे नजर कमजोर होने लगती है। कई बार आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और सुबह के समय धुंधला दिखाई देता है। लैंस बड़े होने की वजह से धुंधला दिखाई देने लगता है।

थकान महसूस- पूरी रात सोने के बाद भी अगर आपको उठने के बाद बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ऐसा डायबिटीज में भी हो सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने से सुबह थकान और तनाव महसूस होता है। जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आपको अपना शुगर लेवल जरूर चेक करवा लेना चाहिए।

हाथ कांपना- सुबह उठकर हाथ कांपने लगते हैं तो ऐसा लक्षण हाई ब्लड शुगर की ओर भी इशारा करता है। जब शुगर लेवल 4 mmol से कम हो जाता है तो भूख लगना, हाथों में कंपकपी, तेज पसीना आने जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना शुगर लेवल चेक करवा लें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |