लखनऊ: तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत
December 30, 2025
आलमबाग । थाना क्षेत्र के सप्लाई डिपो के पास सोमवार रात ड्यूटी से लौट रहे एक युवक को सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे युवक की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान हो जाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पिकअप समेत चालक को कस्टडी में ले मृतक के मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।लखनऊ के विजयनगर नाका क्षेत्र में रहने वाली शशि सिंह पत्नी फूल सिंह राना के अनुसार उनका 27 वर्षीय बेटा आशीर्वाद सिंह राना बंगला बाजार में काम करता था रोज की तरह सोमवार रात्रि करीब 10 बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था तभी सप्लाई डिपो के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन संख्या यूपी 41 एटी 2247 सामने से उसके बेटे को टक्कर मार दी जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पिकअप समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मृतक युवक के मां की शिकायत पर गाड़ी नंबर आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक अरुण कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी बाराबंकी के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।
.jpg)