प्रतापगढः छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्रायें 14 जनवरी तक करें आनलाइन आवेदन
December 30, 2025
प्रतापगढ़। जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने मंगलवार को बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2025-26 में दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। उन्होने बताया है कि छात्रवृत्ति हेतु छात्र-छात्रायें 14 जनवरी तक आनलाइन आवेदन तथा 17 जनवरी तक आनलाइन आवेदन को फाइनल सबमिशन एवं प्रिन्ट आउट किया जायेगा। दिनांक 21 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्रध्छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित विद्यालय में जमा किया जायेगा तथा 27 जनवरी तक छात्रध्छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्रध्छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एव ंऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। दिनांक 10 फरवरी से 13 फरवरी तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रोंध्संस्था के स्तर से सही किया जायेगा तथा 18 फरवरी तक छात्रों द्वारा सही आवेदन को विद्यालय में जमा किया जायेगा एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित किया जायेगा।
.jpg)