संग्रामपुर: समाजसेवी ने बांटे कंबल
December 14, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को संग्रामपुर क्षेत्र के धोएं निवासी रिंकू शुक्ला ने धोए- टीकरमाफी मार्ग झाऊ बाबा के पवित्र स्थान पर श्री-श्री 1008 स्वामी विरक्तानंद महराज की उपस्थिति में हजारों गरीब परिवारों को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया।इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू शुक्ला ने बताया कि समाज का सबसे बड़ा पुण्य कार्य गरीब की मदद करना और हमारा परिवार सदैव गरीब की सहायता के लिए आगे आया है।आज श्री श्री 1008 स्वामी विरक्तानंद महराज के आशिर्वाद से आज यह शुभकाम उनके उपस्थित में करने का मौका मिला हमने क्षेत्र के गरीब , असहाय दुखी परिवार को ठंड से बचाने के लिए 1000 कंबल वितरण किया।इस कार्यक्रम में डी के यादव,शारदा मिश्रा, पंडित शुक्ला,पप्पू शुक्ला,मंत्री यादव, बृजलाल,अंगद शुक्ला,आदि लोग शामिल हुए।
