लखनऊ। राजधानी के पर्यावरण वैज्ञानिक एवं गोसाईगंज स्थित एसएमएस कॉलेज के महा निदेशक डॉ भरत राज सिंह के सुपौत्र न्यू साउथ वेल्स सिडनी आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित पररामाटा वेस्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा दो के छात्र जैत्र सिंह ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जैत्र ने सिडनी में अध्ययनरत विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों में गणित उपलब्धि स्वर्ण पदक 2025 प्राप्त किया जिसकी खुशी राजधानी तक पहुंची।
डॉ भरत राज सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जैत्र की असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन का प्रमाण है, जिसने केजी व प्रथम वर्ष में भी गोल्ड मैडल लाकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने परिवार और लखनऊ का भी नाम गौरवान्वित किया था। बताया कि जैत्र सिंह मेरे पुत्र सौरभ सिंह एवं श्रीमती दीपिका सिंह के सुपुत्र हैं, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। डॉ भरत राज सिंह भारत के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक तथा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज लखनऊ के महानिदेशक हैं।
