Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते बीकेटी क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न तौलें जानें की शिकायत, कारवाई की मांग


लखनऊ। लखनऊ जिले के विकास खंड बख्शी का तालाब लखनऊ में किसानों द्वारा धान की खेती प्रमुखता से की जाती है। किसानों की जीविका का मुख्य साधन अन्य फसलों के साथ-साथ धान की फसल भी है। किसानों की धान खरीद की समस्या को देखते हुए लोकप्रिय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई खाद्य विभाग व पी०सी०एफ० धान क्रय केंद्र विकास खंड बखशी का तालाब, जनपद लखनऊ में स्थापित किए गए थे परंतु अधिकारियों के लापरवाही व किसानों के प्रति असंवेदनशील होने के चलते धान क्रय केंद्र मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। रामप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्र इटौंजा भीखमपुर, महिगवां व अस्ती में खरीदा गया धान काफी समय से क्रय केंद्रों पर ही डंप हो गया है। जिसके चलते इनका क्रय केंद्रों पर विगत कई दिनों से धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त पीएससी के धान क्रय केंद्र सिंघामऊ, पहाड़पुर व दौलतपुर में धान क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का धान न खरीद कर व्यापारियों का धान खरीद रहे हैं। किसानों को धान खरीदने की तारीख देकर धान क्रय केंद्र प्रभारी नियत तिथि पर धान क्रय केंद्रों पर उपस्थित नहीं होते हैं। इस स्थिति में किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। राम प्रकाश सिंह ने बताया कि एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों का धान खरीदने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है, इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही और अधिकारियों द्वारा धान खरीद में की जा रही लापरवाही को देखकर ऐसा लगता है की जिम्मेदार अधिकारियों ने किसानों के मध्य लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का एक अभियान चला रखा है। राम प्रकाश सिंह ने कहा कि धान ना बिकने के कारण किसानों के सामने रबी की फसल में खाद पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रदेश का किसान मुख्यमंत्री की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। रामप्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से निवेदन है कि विकास खंड बखशी का तालाब, जनपद लखनऊ में किसानों का धान धान क्रय केंद्रों पर खरीदवाने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करने व धान खरीदने में लापरवाही बरतने वाले  अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने की कृपा करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |