Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मेसी इवेंट में हंगामे के बाद बंगाल के खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा


अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी को लेकर बंगाल सरकार के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र में अरूप बिस्वास ने कहा कि वह इस घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार (13 दिसंबर 2025) को फैंस लियोनेल मेसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कई फैंस ने इसके लिए महंगी टिकटें खरीदी थीं, लेकिन जब मेसी स्टेडियम पहुंचे तो यहां वीवीआईपी लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और वीआईपी लोगों की वजह से मेसी के आसपास एक मानवीय घेरा बन गया था. ऐसे में दर्शकों को उनकी झलक तक नहीं मिल रही थी. इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की.



हालात बेकाबू होने पर पुलिस को बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज करना पड़ा. व्यवस्था बहाल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया. इस हंगामे के बाद, मेसी तय समय से पहले ही स्टेडियम से बाहर चले गए. इस मामले को लेकर इवेंट के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी टिकटों की ऊंची कीमतों और फुटबॉल आइकन तक सीमित पहुंच को लेकर वेन्यू पर हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद हुई.

सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों वाली चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है. मुख्य सचिव ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के लिए डीसीपी बिधाननगर अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है.





मुख्य सचिव ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के लिए डीसीपी बिधाननगर अनीश सरकार को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि बंगाल के खेल सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सॉल्ट लेक स्टेडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी के नंदन की सेवाएं वापस ले ली गई हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |