Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुर में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान हुए ब्लास्ट में सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में फायरिंग रेंज में सेना का नियमित प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट से चार जवान उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

घायल जवानों को तत्काल एंबुलेंस से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो जवानों का इलाज बेहट सीएचसी में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती की गई ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |