Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह


गौरीगंज/अमेठी।
शाहगढ़ के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहली बार वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गयाद्यकार्यक्रम में उत्सुक छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर आगंतुकों का मन मोह लिया। शनिवार को जी जी आई सी में आयोजित विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियाँ अब हर क्षेत्र में बेटों से आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैंद्यशिक्षा हो या खेलकूद,राजनीतिक हो या देश सेवा की भावना सभी क्षेत्रों में वे सशक्त बनकर सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रही हैंद्यउन्होंने कहा कि अभी तक मैं निजी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव समारोह में अतिथि बन कर जाया करता था द्यपहली बार है जो कि किसी विद्यालय में इतनी धूमधाम से इस प्रकार का कार्यक्रम किया गया है, ए बहुत ही अच्छी पहल है द्यजिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से इस बार पहली बार कार्यक्रम किया गया उस प्रकार बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी है, चाहे वह देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम हो या इन्टरनेट और मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों पर आधारित नाटिकाद्यदेश में होने वाले सभी धर्मों के त्योहारों और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षक प्रशंसा के पात्र हैं। बच्चों द्वारा किए गए कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का उपस्थित अतिथियों ने अवलोकन कर छात्राओं को उनके इस प्रयास के उत्साहवर्धन कियाद्यप्रधानाचार्या निहारिका मिश्रा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कियाद्यसंचालन संजीव कुमार मिश्र ने कियाद्यइस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |