बलिया। बांसडीह कस्बा के वार्ड न दो निवासी हिंदी दैनिक अमर उजाला के पत्रकार व प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसियन के तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार ठाकुर श्मुन्नाश् के पिता 85 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक परशुराम ठाकुर का शनिवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
बता दें कि परशुराम ठाकुर सेवानिवृत्त नायब सूबेदार थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजन उनको वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान ही शनिवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। वह बेहद मिलनसार और सामाजिक प्रवृति के व्यक्ति थे। उनके निधन पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, चेयरमैन सुनील सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, धीरेंद्र बहादुर सिंह, युवराज सिंह, अभिजीत तिवारी, सत्यम, दिग्विजय सिंह, राकेश मिश्र, प्रतुल ओझा, पंडित सुरेंद्र तिवारी सहित क्षेत्रीय समस्त पत्रकारों सहित सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
