Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: कुत्तों के आतंक से जनता परेशान, मासूम बच्चे को बनाया शिकार


शाहबाद। कुत्तों के आतंक से नगर शाहबाद की जनता के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की जनता भी काफी परेशान है। मार्ग पर अन्य जानवरों की तरह आवारा कुत्ते भी झुंड बनाकर घूमते हैं और नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को अपना शिकार बना लेते हैं। घटना टांडा क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 3 बजे की है जब घर के बाहर खेल रहा दो वर्षीय बालक आरिश पुत्र आरिफ पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। हालांकि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तब तक एक कुत्ते ने आरिश के मुंह पर अपना दांत मार दिया था। आरिफ तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |