Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वृद्धाश्रम में ओम निरंकार देव जी की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि


प्रतापगढ़। साहित्यकार, पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय ओम निरंकार देव उपाध्याय की नौंवी पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम महुली चिलबिला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं चिकित्सा तथा नेत्र परीक्षण शिविर में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने कहा कि मां भारती के सच्चे साधक थे ओम निरंकार देव उपाध्याय। 

उन्होंने कहा कि उनके बारे में हमने जितना सुन रखा है वह अद्वितीय प्रतिभा के धनी व्यक्ति रहे । जीवन में नाम उसी का होता है जो संघर्ष करते हुए शीर्ष ऊंचाइयों तक पहुंचने का कार्य करता है । श्री उपाध्याय  पत्रकार,साहित्यकार, समाजसेवी के रूप में सब के प्रति चिंतन करने वाले चिंतक थे , ऐसी प्रतिभाओं को बारंबार प्रणाम किया जाता है ।

उन्होंने कहा कि यह बातें भारतीय संस्कृति की देन है और उसी में पाई जाती हैं ,जिसमें एक दूसरे का सम्मान करने का,अभिवादन करने का,एक दूसरे के प्रति आग्रह पूर्वक आगे बढ़ने का और सेवा के माध्यम से, संस्कार के माध्यम से सबको ले चलने का जो कर्तव्य भाव होता है,वह सदैव व्यक्ति के व्यक्तित्व को आगे बढ़ाता है ।

इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि सनातन को मूल रूप देने का बखूबी निर्वहन करते थे पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय। उन्होंने कहा कि जो नारे आज सरकार की प्राथमिकताओं में है, उन नारों और संस्कारों पर जीवन जीने के लिए और जीवन की शैली में उसे अपनाने के लिए वह सदैव प्रेरित किया करते थे।

श्री सेनानी ने कहा कि अवध किसान आंदोलन के प्रति समर्पित होकर एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संबंध में शोध कर भारत की भावी पीढ़ी को मार्गदर्शित कर उन्हें प्रेरित करने के लिए  लेखनी के माध्यम से जो अप्रतिम योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सहजता से यह विश्वास नहीं होता कि श्री उपाध्याय स्मृतियों में चले जाएंगे, पर यही सत्य है लेकिन उनकी स्मृतियां सदैव अक्षुण रहेगी । कोई क्षेत्र उनसे अछूता नहीं है जहां उनकी उपस्थिति ना रही हो युग पर युग बीत जाता है पर कृत्य हमेशा स्थापित रहते हैं ,श्री उपाध्याय द्वारा सेवा भाव से समाज के प्रति किए गए कार्य सदैव हमारे बीच चिर स्मरणीय बने रहेंगे ।

इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने वाले मालती इंटर कॉलेज के प्रबंधकध्भाजपा नेता गोकुल नाथ श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ एसके पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पाण्डेय,समाजसेवी देवेंद्र मिश्र को अंग वस्त्रम भेंट करके उनका सारस्वत सम्मान भी किया गया । समारोह में बांके बिहारी फाउंडेशन के संयोजन में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों तथा स्थानीय नागरिकों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया ।

इस अवसर पर सर्व श्री राजकिशोर त्रिपाठी,योगाचार्य दुर्गेश जी ,रोशनलाल उमरवैश्य,सभासद दीपक,संत तिवारी,भूपेश त्रिपाठी,अरविंद शुक्ला,राजकुमार सिंह,मनोज उपाध्याय महुली,विनय मिश्र,अमित पाण्डेय,सुनील प्रभाकर,धीरज उपाध्याय,शैलेश ओझा, आयुष चिकित्सक डॉ आशीष त्रिपाठी,अनूप उपाध्याय अनुपम ,नीरज मिश्र,कामेश्वर उपाध्याय,शैलेन्द्र,राम सिंह पटेल,नंदलाल मौर्य,राज बहादुर मौर्य,ज्ञान सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ शक्ति कुमार पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |