Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स पीलीभीत में अकीदत व शानो-शौकत के साथ मनाया गया


पीलीभीत। हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह, जिन्हें पूरी दुनिया ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से जानती है, का 813वां उर्स पीलीभीत शहर में पूरी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर शहर की दरगाहों, मस्जिदों और घरों में फातिहा, कुल शरीफ व दुआओं का आयोजन किया गया।उर्स के मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों में दरिया, पुलाव और विभिन्न पकवान बनाकर गरीबों व जरूरतमंदों को तकसीम किए। जो लोग अजमेर शरीफ नहीं जा सके, उन्होंने अपने घरों में फातिहा दिलाकर उर्स मनाया। शहर के मोहल्ला भरे खां, हनीफ खां की गली सहित कई इलाकों तथा शहर के प्रमुख चैराहों पर उर्स बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।मौलानाओं ने ख्वाजा गरीब नवाज की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि ख्वाजा साहब ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों, बेसहारा और कमजोर वर्ग की सेवा में समर्पित कर दी। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा, अमन-चैन और इंसानियत को मजबूत किया जा सकता है।उर्स के अवसर पर सलाम व कुल शरीफ के बाद देश की तरक्की, अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को लंगर तकसीम किया गया। उर्स में प्रमुख रूप से मुदस्सिर खां, मोहसिन खां, गुलफान बेग, यामीन बेग, अदीब बेग, मो. मिनहाज खां, पूर्व सभासद मो. आमिर खां, नासिर कुरैशी, पप्पू कुरैशी, सूफी अत्तहर अली खां, जाकिर मियां खां, तनवीर खां, नदीम खां सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |