Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पी. राहुल चैरसिया ने रचा इतिहास, 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मचाई धूम


लखनऊ। लखनऊ के प्रसिद्ध राइफल निशानेबाज पी. राहुल चैरसिया ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 616.9 का स्कोर हासिल कर भारतीय टीम चयन ट्रायल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके कठोर परिश्रम, दृढ़ निश्चय और उनके कोच मानवेन्द्र प्रसाद का अहम योगदान है।

निशानेबाजी जगत ने पी. राहुल की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे लखनऊ के लिए गर्व का पल बताया है। पी. राहुल चैरसिया की यह उपलब्धि निश्चित रूप से उभरते निशानेबाजों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होगी।

हम पी. राहुल चैरसिया को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह अपने असाधारण निशानेबाजी कौशल से भारतीय शूटिंग टीम में अपनी जगह बनाकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |