Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बरखेड़ा चीनी मिल के 55 करोड़ बकाया भुगतान का मुद्दा सचिवालय में उठा,जनवरी अंत तक भुगतान का आश्वासन! कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी की अध्यक्षता में गन्ना समिति बैठक संपन्न


पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी के साथ सचिवालय में आयोजित गन्ना समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने 128 विधानसभा क्षेत्र स्थित बरखेड़ा बजाज चीनी मिल से जुड़े किसानों का लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल पर किसानों का लगभग 55 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिसके कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जानकारी प्राप्त की और भरोसा दिलाया कि बजाज चीनी मिल द्वारा किसानों की बकाया धनराशि का भुगतान जनवरी माह के अंत तक सुनिश्चित करा दिया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री के आश्वासन पर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि तय समय सीमा में भुगतान हो जाता है तो बरखेड़ा क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के बाद बरखेड़ा क्षेत्र के किसानों में भी बकाया भुगतान को लेकर नई उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से वे आगामी फसल की तैयारी और घरेलू जरूरतों को सुचारु रूप से पूरा कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |