Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः 41वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, ललौरीखेड़ा बना ओवरऑल चैंपियन


पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 41वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ललौरीखेड़ा ब्लॉक ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। जैसे ही मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने विजेता टीम को चैंपियनशिप कप प्रदान किया, खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पूरनपुर के रितेश कुमार, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में मरौरी की सोनाक्षी, जूनियर स्तर बालिका वर्ग में मरौरी की पायल तथा जूनियर स्तर बालक वर्ग में बरखेड़ा के पुष्पेंद्र ने खिताब जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आज का परिणाम उनके परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने हारने वाले बच्चों को निराश न होने और अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे 600 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में पूरनपुर की रूबी प्रथम, बीसलपुर की रितिका द्वितीय एवं बीसलपुर की शशि तृतीय रहीं। चक्का फेंक प्रतियोगिता में बीसलपुर की अनामिका प्रथम, मरौरी की प्रियंका द्वितीय एवं बरखेड़ा की महरीन तृतीय स्थान पर रहीं।समूह गान में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल खासपुर, पूरनपुर प्रथम तथा बिलसंडा के हरया की टीम द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा के शिवम प्रथम, बरखेड़ा के नवनीत द्वितीय एवं ललौरीखेड़ा के राजवीर तृतीय रहे। बैडमिंटन में ललौरीखेड़ा के सक्षम प्रथम एवं मरौरी के वंश द्वितीय स्थान पर रहे।प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पूरनपुर की शिल्पी प्रथम, ललौरीखेड़ा की तमन्ना द्वितीय एवं मरौरी की राधिका तृतीय रहीं। लंबी कूद में मरौरी की सोनाक्षी प्रथम, मरौरी की अंशु वर्मा द्वितीय तथा बीसलपुर की फरीन तृतीय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में ललौरीखेड़ा की आररीन एंड पार्टी प्रथम तथा पूरनपुर की ऋतंभरा एंड पार्टी द्वितीय रही।प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल अनुदेशक एवं निर्णायक मंडल के सदस्य आदित्य गंगवार, प्रखर मिश्रा, सुरेंद्र गंगवार, नरेंद्र मौर्य, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा सहित सभी ब्लॉकों के व्यायाम शिक्षक व अनुदेशकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर जिलेभर के खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, जिला समन्वयक, खेल अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |