खराब पानी से बालों को बचाने के लिए करें ये 4 काम, मुलायम और मजबूत हो जाएंगे बाल
December 16, 2025
आजकल हर कोई बालों को झड़ने से परेशान है। बालों के तेजी से टूटने का बड़ा कारण रूखापन, कमजोर होना और पोषण की कमी को माना जाता है। लेकिन कहीं न कहीं बालों की इन समस्याओं के लिए खराब पानी भी जिम्मेदार है। जी हां, हार्ड वॉटर यानि ऐसा पानी जिसका टीडीएस हाई होता है और पानी में मिनरल ज्यादा होते हैं वो बालों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है। कठोर पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों का टूटना और झड़ना शुरू हो जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो कुछ बातों का ख्याल रखने से समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
बालों को खराब पानी से कैसे बचाएं?
शावर फिल्टर का उपयोग- अगर आपके एरिया में बहुत हार्ड पानी आता है यानि पानी में बहुत ज्यादा केमिकल और अशुद्धियां हैं तो ये बालों पर भी असर डालता है। इसके लिए आप शावर फिल्टर के इस्तेमाल करें। इससे पानी के हानिकारक रसायन कम हो जाएंगे। शावर फिल्टर आपके टैप पर लग जाता है, जो पानी में पाए जाने वाले हार्ड मिनरल और क्लोरीन को कम करता है। फिल्टर्ड पानी से धोने से बाल मुलायम और मजबूत बनेंगे। इससे त्वचा की ड्राईनेस भी कम होगी।
क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल- साधारण शैंपू की जगह आपको क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह का शैंपू बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। बल्कि इस शैंपू से बालों को कई फायदे मिलते हैं। क्लेरिफाइंग शैम्पू डीप क्लीनिंग करता है। इससे बालों में जमा तेल, गंदगी को हटाने और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इस शैंपू में किसी भी तरह के हानिकारक और कठोर केमिकल नहीं होते हैं। जो बालों को बिना नुकसान पहुंचाए क्लीन करते हैं।
नारियल तेल लगाएं- बहुत ज्यादा रूखे और बेजान बालों को पोषण देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल को बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को पोषण,नमी, मजबूती और चमक देते हैं। नारियल का तेल स्कैल्प से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है और डैंड्रफ कम करता है। नारियल का तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।
हेयर सीरम लगाएं- बालों का झड़ने से रोकने के लिए सिलिकॉन बेस्ड हेयर सीरम का इस्तेमाल करें। सीरम लगाने से बालों पर एक कोटिंग बन जाती है, जिससे बालों का उलझना और ड्राई होने कम हो जाता है। इससे बाल कहीं ज्यादा मुलायम और चमकदार हो जाते हैं और हेयरफॉल कम होने लगता है। सीरम लगाने से बालों का उलझना भी कम हो जाता है।
