Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बिना लाइसेंस पालतू कुत्तो के लाइसेंस पर नगर निगम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला


लखनऊ। मंगलवार सुबह नगर निगम द्वारा जोन-4 अंतर्गत गोमतीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।पशु कल्याण विभागीय टीम द्वारा सुबह 6रू30 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी अभिनव भारती, शिवेक, रामकुमार, उपाध्याय, मनोज सिंह, नदीम आदि उपस्थित रहे।

बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 6 व्यक्तियों से कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 6 लाइसेंस भी जारी किए गए। इसके अलावा एक पग कुत्ते को अस्थाई रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया। कुल मिलाकर 36000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस तथा वैक्सीनेशन पूर्ण था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |