अमेठींः सहारा वेलफेयर ट्रस्ट सातन पुरवा ने बाँटे 350 गरीबों को कंबल
December 26, 2025
अमेठीं। ब्लाक क्षेत्र सिंहपुर के सातन पुरवा कस्बे में शुक्रवार को सहारा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा क्षेत्रीय गरीबों को 350 कंबल वितरित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिँह व क्षेत्राधिकारी दिनेश मिश्रा रहे। विगत आठ वर्षों से सहारा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कदम उठाये जा रहे हैं जिसमें गरीब परिवार की बेटी की सादी,गरीबों के इलाज,क्षेत्रीय सामाजिक कार्यक्रम में मदद की जाती रही है।ट्रस्ट फाउंडर चेयरमैन हाजी रेहान खान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गरीब 350 लोगों को कंबल वितरण किया गया।इस अवसर पर मो.शाबान,मो.मरजान,मो.इशहाक,नदीम खान,मो.जीशान,गुड्डू, नसीर अहमद, अकील अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
