Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: 35 वर्ष बाद किसानों के हाथों मे आए भू-अभिलेख, गांव मे खुशी का महौल


कन्नौज। जनपद के ग्राम सरदामई मे चकबन्दी कार्यवाही का आरम्भ वर्ष 1980 मे धारा-4क(2) के अंतर्गत चकबन्दी निदेशालय की विज्ञप्ति संख्या 3986ध्जी-38ध्80, दिनांक 10 जुलाई 1980 के प्रकाशन से हुआ। इसके बाद वर्ष 1987 मे ग्राम में कब्जा परिवर्तन किया गया। वर्ष 1990 मे हुए अग्निकांड के कारण ग्राम के सभी मूल राजस्व अभिलेख पूरी तरह नष्ट हो गए जिसके परिणामस्वरूप चकबन्दी प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। आगे चलकर दिनांक 28 जनवरी 2009 को ग्राम सरदामई की चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। इसके पश्चात ग्राम को पुनः 23 सितम्बर 2016 को चकबन्दी प्रक्रिया मे सम्मिलित किया गया।

जिलाधिकारी महोदय के सतत प्रयासों से पूर्व की धारा-6(1) एवं पुनः धारा-4(2) की कार्यवाही को 26 सितम्बर 2023 को निरस्त करते हुए वर्ष 1980 की मूल धारा-4क(2) को पुनः बहाल किया गया। वर्ष 1990 के अग्निकांड मे जले कुल 35 ग्रामों मे से पूर्व मे 4 ग्राम कृनन्दलालपुर करनौली उसमानपुर एवं कठिगराकृके आधार अभिलेख तैयार हो चुके हैं। अब जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री उप संचालक चकबन्दी विजय कुमार मिश्र तथा बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अविनाश कुमार गौतम के मार्गदर्शन मे ग्राम सरदामई के आधार अभिलेख भी सफलतापूर्वक तैयार आज बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दीध्डिप्टी कलेक्टर अविनाश कुमार गौतम ने ग्राम सरदामई के 200 किसानों के हथों मे भू-अभिलेख वितरित किए।

इस दौरान अविनाश कुमार गौतम ने कहा कि इन अभिलेखों के तैयार हो जाने से ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ 35 वर्षों के बाद अब प्राप्त होना प्रारम्भ हो जाएगा। साथ ही शेष ग्रामों में आधार अभिलेख तैयार कराने की प्रक्रिया भिन्न-भिन्न स्तरों पर प्रगति पर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |