Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नए साल से पहले दिल्ली में ऑपरेशन आघात 3.0, आपराधिक मामलों से जुड़े 350 आरोपी गिरफ्तार


नए साल से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट द्वारा ऑपरेशन आघात 3.0 चलाया गया। इसके तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने 504 लोगों को कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया। 116 बदमाश (Bad Characters) को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 10 संपत्ति अपराधी और 5 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार किए गए, जिनसे चोरी से जुड़ी कई अहम बरामदगियां हुई हैं।

इसके साथ ही 1,306 लोगों की भूमिका के तहत राउंड अप किया गया, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। इन आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और अवैध सामान बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आघात 3.0 के तहत गिरफ्तार आरोपियों के पास से 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।पुलिस ने कहा कि जुआरियों से 2,30,990 नकद। 310 मोबाइल फोन। 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन बरामद और जब्त किए गए हैं। आरोपियों से चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |