Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबादः एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस ! 23 शिकायतों में से तीन शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण


शाहबाद। तहसील सभागार में शनिवार के दिन संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्वारा की गई। आपको बताते चलें कि इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी को पहुंचना था परंतु अन्य व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण वह संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंच पाए। इस संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग, तहसील विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत व खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित कुल 23 शिकायतें आईं। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष वचीं 20 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपकर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी उप जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार के साथ-साथ समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |