Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईरानी घोड़े की तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस, 10 लाख है कीमत


लखनऊ पुलिस एक घोड़ा तलाशने में लगी है। ईरानी नस्ल का ये घोड़ा राजाजीपुरम की करबला से चोरी हुआ है। घोड़े की कीमत करीब दस लाख है। करबला की तरह से दुलदुल घोड़ा तलाश कर लाने वाले को पचास हजार का इनाम दिया जाएगा। घोड़े की चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। कर्बला के लोग और पुलिस रास्ते के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। इस दुलदुल घोड़े का शिया समुदाय के लिए धार्मिक महत्व है और ये मुहर्रम के जुलूस में सबसे आगे चलता है।

यह घटना 24 दिसंबर 2025 की है। तालकटोरा थाना क्षेत्र (राजाजीपुरम) के खुदाबख्श कर्बला परिसर से यह घोड़ा चोरी हुआ है। घोड़ा शिया समुदाय की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मुहर्रम और चेल्लुम जुलूसों में इस घोड़े का इस्तेमाल होता है।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर ताला काटकर घोड़े को आशियाना पुल की तरफ ले जाता दिख रहा है। घोड़ा ईरानी नस्ल का सफेद रंग का है, जो लखनऊ में बहुत दुर्लभ माना जाता है। शहर में सिर्फ 3 ऐसे घोड़े बताए जा रहे हैं। इसे करीब 1.5 साल पहले उत्तराखंड से 4-4.5 लाख रुपये में खरीदा गया था।

तालकटोरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और आसपास के अन्य कैमरों की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और घोड़ा बरामद किया जाएगा। कर्बला के पूर्व मुतवल्ली सैयद फैजी अली (मालिक/देखभालकर्ता) ने घोड़े की बरामदगी के लिए 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। मालिक इसे "बच्चे जैसा" मानते हैं और काफी परेशान हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |