Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: खाद्य सचल दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर भुना हुआ चने के 03 नमूने संग्रहित किये



प्रतापगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में भुना हुआ चना में औरामाइन सिन्थेटिक कलर का उपयोग खाद्य पदार्थ में किये जाने की रोकथाम हेतु दिनांक 15 नवम्बर से 16 नवम्बर तक विशेष अभियान के अन्तर्गत बाजार में विक्रय किये जा रहे भुना हुआ चना के थोकध्निर्माण इकाई के प्रतिष्ठानों पर विशेष कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित भुना चने के थोकध्निर्माण इकाई के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये, औरामाइन सिन्थेटिक कलर का उपयोग किये हुये खाद्य पदार्थ भुना हुआ चना का 03 नमूना संग्रहित किया गया तथा विशलेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। 

खाद्य सचल दल द्वारा चिलबिला स्थित प्रखर इण्टर प्राइजेज खाद्य प्रतिष्ठान से भुना चना (ब्राण्ड-कस्तूरी के मूल पैक्ड) का एक नमूना, चैक घंटाघर स्थित मेसर्स- ओजस्वा ट्रेडर्स खाद्य प्रतिष्ठान से भुना चना (ब्राण्ड-बाहुबली के मूल पैक्ड) का एक नमूना व चैक घंटाघर स्थित मेसर्स- ओम प्रकाश गुप्ता एण्ड कम्पनी के खाद्य प्रतिष्ठान भुना चना (खुल्ला) का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |