कन्नौज। “बाल विवाह मुक्त भारत” 100 दिवसीय अभियान एवं स्वावलंबन कैंप जनपद कन्नौज मे हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर ब्लॉक हसेरन मे बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की गई। उपस्थित बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों शिक्षा के महत्व तथा समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर सभी बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से यह शपथ ग्रहण की गई कि वेन तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास अथवा समाज मे कहीं भी होने देंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न जनदृकल्याणकारी योजनाओं जैसे
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना स्पॉन्सरशिप योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही बालक एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों घरेलू हिंसा अधिनियम बाल विवाह निषेध अधिनियम मानव तस्करी निरोधक कानून एवं दहेज निषेध अधिनियम के संबंध मे भी उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम मे हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से डीएमसी श्रीमती प्रतिमा जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती शालिनी सक्सेना चाइल्ड हेल्पलाइन से कैश वर्कर श्रीमती रूबी अग्निहोत्री विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार कटियार प्रवक्ता अमित कुमार पटेल सहायक अध्यापक अशोक भारती राजेश कुमार जयप्रकाश गौड़ संजीव योगेश कुमार सिंह आदि समस्त अध्यापक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
