Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः ब्रह्मदेव जागरण मंच ने शिव मन्दिर पुनर्निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक सौंपा! गरीब असहाय सेवा , पर्यावरण,सनातन धर्म संस्कृति उत्थान के कार्यक्रम के लिए ब्रह्मदेव जागरण मंच का हुआ गठन -सत्येन्द्र तिवारी


प्रतापगढ़। नगर के गायघाट रोड दहिलामऊ स्थित श्री शिवजी मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक सौंपा गया। वर्तमान में, इस शिव मन्दिर का पुनर्निर्माण कार्य समाज के सभी सनातन धर्म संस्कृति समर्पित धर्मावलंबियों के सहयोग से चल रहा है जिसमें ब्रह्मदेव जागरण मंच ने भी मुहिम में शामिल होकर इसके सहयोग में खड़े रहने के लिए कमर कसते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक जय हिंद बिल्डिंग मैटेरियल के नाम मंदिर निर्माण कार्य समिति को सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच विभिन्न मंदिरों के संस्थापक पंडित वज्र घोष ओझा , जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित धर्म राज पाठक पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, पंडित रमापति मिश्र उद्योगपति नगर उपाध्यक्ष , ब्रह्मदेव जागरण मंच, पंडित अनिल कुमार मिश्र नगर मीडिया प्रभारी ब्रह्मदेव जागरण मंच , पंडित कमलेश शुक्ला मीडिया प्रभारी सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित राहुल शुक्ला अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ , पंडित मुकेश पाण्डेय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ, पंडित प्रमोद कुमार दुबे महामंत्री ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ,अवकाश प्राप्त भारतीय सेना वीरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रतिष्ठित व्यवसाई पूरन खंडेलवाल और कपड़ा बैंक के संस्थापक आलोक कुमार सिंह, व्यवसाई रामशंकर जायसवाल , हौसला प्रसाद शुक्ला,फतेह बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |