Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: किसानो के धान खरीद में लापरवाही बर्दास्त नहि की जायेगी- संदीप मिश्रा।

अधिकारियों व मिलरो का एक गिरोह बनाकर सत्यापन के नाम पर किसानों को कचहरी का चक्कर लगवाया जा रहा हैं।

सोनभद्र। शुक्रवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सोनभद्र के विधानसभा 401के नगवा ब्लाक के खलियारी, आमडीह व वैनी क्रय केन्द्र का औचक निरिक्षण किया और धान खरीद की सिथिलता की  स्थिति देखकर उपस्थित सचिवो को किसानों के प्रति संवेदनशील होने का सुझाव दिया आज जिस प्रकार से पूरा अधिकारियों व मिलरो का एक गिरोह बनाकर सत्यापन के नाम पर किसानों को कचहरी का चक्कर लगवाया जा रहा है इस पर तत्काल रोक लगे तथा लघु सिमान्त किसानों को सत्यापन से बाहर किया जाय समय पर डिएपी न मिलने के बावजूद मोन्था तूफान को झेलने के बाद भी जब अन्नदाता धान की फसल तैयार किया है तो ये एसी कमरो में बैठकर निति बनाने वाले अधिकारियों से किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का आग्रह है कि जल्द से जल्द इन कमियो को दूरकर सभी किसानों के धान की खरीद किया जाय आज एक नवम्बर से खरीद शुरु है कागज पर अभी तक खलियारी केन्द्र पर बीस कुण्टल आमडीह पर तीन सौ कुण्टल वैनी पर सौ कुण्टल धान खरिदा गया है ये संवेदन हिनता का सीधा उदाहरण है किसानों के साथ जानबूझकर डिप्टी आर एम ओ द्वारा सभी क्रय केन्द्रो पर  किसानों को दौड़या जा रहा है जिससे विवश होकर किसान  धान बिचौलियो को कम दाम में बेच दे इस तरह  से अधिकारी बेलगाम हो चुके है उन्हे अपने गठजोड़ से मतलब है किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा 
प्रतिनिधि मण्डल में आकाश चौहान विजय चौहान भोलू गुप्ता सुजीत विश्वकर्मा दिनेश चेरो अवधेश जायसवाल प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |