Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल।

प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी में 20 नई बेंच डेस्क प्रदान किया।

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी एस आर )शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी में 20 नई बेंच डेस्क प्रदान किया।यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी देवी ,बिल्ली मारकुंडी प्रधान प्रतिनिधि अमरेशयादव रहे उन्होंने इस पहल के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी समुदाय के लिए कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं जो समाज के लिए लाभकारी सिद्धहो रहे हैं।सी एस आर प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी दी की पूर्व में भी विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं इसी क्रम में बिल्ली मारकुंडी विद्यालय में 20 नई बेंच वितरित किए गए हैं जिससे बच्चों को बैठने की सुविधा मिलेगी और उनकी उपस्थिति मेंसुधार होगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही
विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाध्यापिका शिलावती यादव एवं अन्य शिक्षकों ने अल्ट्राटेक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया ।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन के अन्य शिक्षक गण  स्वर्णालता सिंह , संध्या , रिचा पटेल, गरिमा सिंह सौम्या निगम, सुधा कुमारी, संत कुमार , मुकेश जयसवाल , श्रवणजी  एवं अन्य गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |