श्रवण कुमार(रिपोर्टर)
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा खरवारी टोला में गुरुवार को एक अधेड़ का शव पड़ोसी के कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतक की पहचान नधिरा खरवारी टोला निवासी 45 वर्षीय लालशाय पुत्र राजबली के रूप में हुई है।उनके बेटे भोलेनाथ ने बताया कि लालशाय मंगलवार रात को घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार ने बुधवार को दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई, पर कोई जानकारी नहीं मिली। आसपास के लोग मौके पर जमा गुरुवार सुबह पड़ोसी रामगोपाल की बहू कुएं में पानी भरने गई, तो उसने कुएं में एक शव को तैरते हुए देखा। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान और बभनी पुलिस को दी गई।स्थानीय लोगों का मानना है।सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि लालशाय मंगलवार रात को घर से निकलते समय ही कुएं में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
