तिलोई: डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 2 गंभीर
November 27, 2025
तिलोई/अमेठी। गुरूवार की सुबह करीब सात बजे अमेठी जिले के इन्हौना थाने के सामने डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उक्त हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया जहां दोनो उपचार जारी है। जानाकारी के मुताबिक जिले के मुंशीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव कोरारी लक्षनशाह निवासी सूरज और अनुराग ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना अंतर्गत चीनी मील गए थे।चीनी मील में गन्ना उतारकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उक्त हादसे में सूरज और अनुराग ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। बहरहाल सूरज और अनुराग का उपचार सिंहपुर सीएचसी में चल रहा है।
