राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर" मृतक परिवारों के लोगों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और बोले कि मृत परिवार को मिले 50 लाख।
सोनभद्र। महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम जिला आजाद अधिकार सेना कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष शोभित सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला आजाद अधिकार सेना कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कहा कि खनन हादसे को बीते हप्ते दिन पूरा होने वाले हैं लेकिन इसमें अभी तक कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हो पाई है वही हादसे में मृत परिवार के लोगों से उत्तर प्रदेश आजाद अधिकार सेना कमेटी के "राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर" मृतक परिवारों के लोगों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृत व्यक्तियों को 50 लाख रुपए एवं एक नौकरी की मांग भी की क्योंकि परिवार में परिवार चलाने वाले के न रहने पर परिवार पूरी तरीके टूट जाता है इसलिए एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि उनका परिवार न बिखरे। खदान हादसे को लेकर भी ज्ञापन में कहा गया कि खदानों का जो मानक है उसके हिसाब से उनकी जांच हो और जो खदानें मानक के अनुरूप नहीं है उन्हें रोक देना चाहिए ,अगर जबरदस्ती कोई खदान मालिक खदान चलाता है तो उसके ऊपर कारवाई भी होनी चाहिए ,हादसे में मृत/ घायल समस्त मजदूर जिसके विषय में समाचार पत्रों में दिया गया था उनकी सही वास्तविकता सबके सामने आनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में शोभित कुमार सिंह ,जिला अध्यक्ष सोनभद्र जिला सुधीर कुमार सिंह मंडल विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर सुषमा सिंह महिला ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सोनभद्र लव कुश कुमार जिला सचिव सोनभद्र हरिराम कनौजिया जिला सचिव सोनभद्र अरविंद जायसवाल नगवा ब्लाक अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
