Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः प्राथमिक विद्यालय गोवलपतिपुरा में हुआ तिथि भोजन का आयोजन! ग्रामवासियों व अभिभावकों ने बच्चों के साथ किया भोजन, आयोजन में दिखा सौहार्द


बीसलपुर। विकास खंड बीसलपुर के प्राथमिक विद्यालय गोवलपतिपुरा में गुरुवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल ग्रामवासी सत्यपाल गंगवार ने की, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा, ग्राम प्रधान नीरू कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों ने प्रसन्न होकर भोजन किया और माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहा।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया और ग्रामवासियों से विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में मंजू रानी, अमन्ती देवी, डोली देवी, शीला देवी, हरस्वरूप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने आयोजक सत्यपाल गंगवार का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |