Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दिल्ली बम ब्लास्ट के विरोध में फैस क्लब ने किया आतंकवाद का पुतला दहन! पीड़ित परिवारों को 20 लाख मुआवजे की मांग, नवीन मंडी समिति में जताया विरोध


बीसलपुर। दिल्ली में हुए भीषण बम ब्लास्ट में कई निर्दोष लोगों की मौत के विरोध में गुरुवार को फैस क्लब के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी समिति परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई।प्रमोद गुप्ता ने कहा कि इस विस्फोट में कई व्यापारियों और आम नागरिकों की जानें गई हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने दिल्ली सरकार से मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा ताकि निर्दोष लोगों की जानें न जाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |