प्रतापगढः संघ शताब्दी वर्ष पर घर-घर पहुंचना लक्ष्य
November 23, 2025
लक्ष्मणपुर/प्रतापगढ़। बाबा सोमनाथ धाम हण्डौर शुक्लन से डांडी न्याय पंचायत में गृह सम्पर्क अभियान प्रारंभ हुआ, धौरहरा,सुखानपटी एवं शुक्लन के पुरवा में घर-घर सम्पर्क किया गया। सम्पर्क में लोगों से पंच परिवर्तन पर चर्चा हुई लोगों से समाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध,स्वदेशी जीवन शैली पर चर्चा हुई विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री नागेन्द्र भूषण शुक्ल ने कहा कि पंच परिवर्तन करके ही भारत को विश्व हिन्दू गुरु बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख बृजेश शुक्ल, समाजसेवी संजय शुक्ल, भाजपा नेता साहब शुक्ल, विनोद शुक्ल,संकर्षण शुक्ल,उदयराज शुक्ल,डॉ. अभय शुक्ल, रजनीश शुक्ल, मोहित, शिवांशु आदि उपस्थित रहे।
