शाहबाद: अर्टिगा से अपने घर जा रहे पिता पुत्र मार्ग हादसे में हुए घायल
November 18, 2025
शाहबाद। अर्टिगा से अपने घर जा रहे हैं पिता पुत्र मार्ग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार किया गया। ग्राम रवाना पट्टी निवासी ओमकार पुत्र रोशन सिंह, रोशन सिंह पुत्र कल्लू सिंह रात्रि के समय अर्टिगा द्वारा सेफनी से अपने घर रवाना पट्टी जा रहे थे तभी अचानक धनौरा मोड़ पर गन्ने के ट्रैक्टर से उनकी अर्टिगा की भिंड़त हो गई।हादसा इतना जबरदस्त था कि अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों ही लोग घायल हो गए, जबकि गाड़ी में लगे एयरबैग खुल जाने पर दोनों की जान बच गई अन्यथा इस हादसे में दोनों की जान भी जा सकती थी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी32 ईजी4691 पर मौजूद ईएमटी विनीत कुमार तथा पायलट रवेंद्र ने प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
