लखनऊ: कार की टक्कर से महिला के पैर की टूटी हड्डी
November 13, 2025
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके मे बीते गुरूवार को कार की टक्कर से महिला चोटिल हो गई और उसके पैर की हड्डी टूट गई। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-आई निवासी विशाल तिवारी के अनुसार बीते 6 नवम्बर की रात्रि करीब 10.30 बजे उसकी माताजी का रोड एक्सीडेंट श्री बालाजी ज्योतीधाम मंदिर से अपने घर की ओर जाते समय विपरीत दिशा से तेजगति से आ रही चार पहिया वाहन से हो गया और कार चालक उसकी माता को टक्कर मारकर घटना स्थल मे पकरी का पुल की तरफ अपनी कार लेकर निकल गया। जिसके बाद उसकी की माता रंजना तिवारी, पत्नी सत्यानंद तिवारी द्वारा बीते 8 नवम्बर को स्थानीय आशियाना थाने मे घटना की लिखित शिकायत की है। वही पीडित का कहना था कार की टक्कर लगने से गंभीर चोटिल माँ को उसने इलाज के लिये बेस हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया जहाँ डक्टरों द्वारा उसकी माता के बाये पैर की हड्डी टूट गई है। जिसका की ऑपरेशन किया गया है और अगले तीन महीने तक उसकी माताजी को बताया गया है। पुलिस के अनुसार पीडिता के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)