लखनऊः इटौंजा मानपुर टोल के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
November 13, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच हाईवे मानपुर टोल प्लाजा के पास कार चालक ने बीते बुधवार को बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए और गुरूवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कि परशुराम उम्र 55 वर्ष निवासी मुन्नू पुरवा मजरा अटेसुआ अपनी लड़की की शादी के निमंत्रण का कार्ड बांटने गए थे, तभी बुधवार की रात में अपने लड़के सुभाष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, कि बाइक पर बीच में नाती बैठा था, तभी टोल प्लाजा मानपुर की मोड़ पर बाइक घूमते हुए अपने घर आ रहे थे, उसी समय सीतापुर की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें कि परशुराम बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर इटौंजा पुलिस ने घायल परशुराम को इलाज के लिए बीकेटी स्थित शौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की सुबह तड़के परशुराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं यह खबर सुनकर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक परशुराम के बेटे ने लिखित तहरीर इटौंजा थाना पर दी है। पुलिस ने बताया कि कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
.jpg)