लखनऊ: बीकेटी तहसील क्षेत्र में पराली जलानें से फैल रहा प्रदूषण, जिम्मेदार दे ध्यान! धान की फसल काटने के बाद धान की पराली गांवों में जल रहे किसान, फैल रहा प्रदूषण
November 13, 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में धान की फसल काटने के बाद धान की पराली जलने का मामला देखने को मिल रहा हैं। बता दे कि बीकेटी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बीकेटी, अर्जूनपुर, इटौंजा, पहाड़पुर, कुंम्हरावां, महिगवां, अमानीगंज, महोना अन्य क्षेत्रों में धान की पराली खेत में जलाने से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है, लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दे कि इन दिनों धान की फसल की कटाई की जा रही है, जिससे कि धान की फसल में पराली को किसान अपने खेत में ही जला देते हैं। जिससे कि पराली जलने से धुआं फैलता है और प्रदूषण फैलता हैं। प्रदूषण फैलने से क्षेत्रीय नागरिकों जनता को काफी नुकसान पहुंचता है। बीते बुधवार व गुरुवार को इटौंजा बीकेटी महिगवां सैरपुर क्षेत्र में प्रदूषण देखने को मिला। शाम 5.30 बजे ही प्रदूषण की धुंध चारों तरफ दिखाई दी और प्रदूषण इतना ज्यादा था कि राहगीरों व आम जनता जो सड़क पर खुले में चल रही थी उनकी आंखों में जलन हो रही थी। वहीं इटौंजा निवासी रामवीर ने बताया कि शाम 5.30 बजे मैं इटौंजा सामान खरीदने जा रहा था, तभी प्रदूषण के कारण आंखों में जलन महसूस हुई। अगर जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन व अधिकारी ध्यान दें, तो गांवों के किसानों को जागरूक करकें और इस प्रदूषण के नुकसान को बताकर उनको रोका जा सकता है, लेकिन ऐसा क्षेत्रीय प्रशासन नहीं कर रहा है। जिससे कि अंजान किसान पराली जला रहे हैं और क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है।
