लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे! वीरांगना शहीद ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
November 13, 2025
लखनऊ। लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 15 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार प्रातः 11रू40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सदर जाएंगे और वहां संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम में और शाम को 4रू00 बजे राजाजीपुरम में राजकुमार चिल्ड्रन एकेडमी में ष्वरिष्ठ कार्यकर्ता जन संवादष् कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सेठ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाएंगे। अगले दिन रविवार को अपराह्न 12रू00 बजे सेक्टर 19 पासी चैराहा वृंदावन कॉलोनी में शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 1रू00 बजे वृंदावन कॉलोनी से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01रू20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
