Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः पंसड़ी हत्याकांड के आठों आरोपी गिरफ्तार, राइफल भी बरामद


बीसलपुर। पंसड़ी गांव में मंगलवार शाम हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी मानपुर चैराहे से और पांच आरोपी मनपुरा चैराहे से पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध राइफल भी बरामद की है।पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने तत्कालीन थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव व बीट आरक्षी अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही कंबोज नगर चैकी प्रभारी गौतम सिंह को दियोरिया कोतवाली की कमान सौंपते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।नवागत थानाध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मुरारीलाल, मेवाराम, बादशाह, रामऔतार, अमन, शिवम, सूरजपाल और आशीष की मां सहित सभी आठ आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |