बीसलपुर। निकाह का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी सीबू पुत्र सलमानी पिछले चार वर्षों से निकाह का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी निकाह करने से इंकार कर रहा है। महिला ने कार्रवाई की मांग करते हुए निकाह करने या फिर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सीबू पुत्र सलमानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.jpg)