हल्दी/बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी ग्रामसभा निवासी एक उपभोक्ता ने दुबहर व सोनवानी विद्युत उपखंड के एसडीओ राकेश कुमार पर गंभीर अभद्रता का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का कहना है कि मैं प्रत्येक माह अपना विद्युत बिल समय से जमा करता चला आ रहा हूँ, लेकिन अगस्त माह का बिजली बिल मनमाने तरीके से अधिक बना दिया गया था, जिसकी शिकायत जेई और एसडीओ दोनों को लिखित रूप से दी थी। शिकायत मिलने के बाद जेई से एसडीओ सोनवानी ने आख्या भी मांगी गई थी।
विद्युत उपभोक्ता सोनवानी निवासी नूरे हसन अंसारी के अनुसार एसडीओ सोनवानी के आदेश के बाद जेई द्वारा आख्या लग जाने के बाद वह कई दिनों तक एसडीओ से मिलने दुबहर फीटर पर चक्कर लगाता रहा। विगत शुक्रवार को जब वह सभी दस्तावेज लेकर एसडीओ राकेश कुमार व बड़े बाबू राहुल कुमार के पास पहुंचा, तो एसडीओ साहब कागज देखते ही भड़क उठे और उसे गाली-गलौज करते हुए दफ्तर से भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी गलती जानना चाहता रहा, लेकिन एसडीओ लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे।
इस मामले में जब एसडीओ दुबहर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी जानकारी से साफ इनकार करते हुए कहाकृ “मैं कुछ नहीं जानता हूँ, मेरी मर्जी।”कहते हुए फोन काट दिया।वही अधिकारी की यह टिप्पणी उपभोक्ता के आरोपों को और गंभीर बना रही है।
पीड़ित उपभोक्ता अब पूरे मामले की शिकायत शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर किया है था मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया है उसने बताया कि मैं विभाग के उच्चाधिकारी से मिलने बलिया गया था लेकिन वहां मेरा प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया गया।उपभोक्ता में विभाग के उच्चाधिकारियों वो जिलाधिकारी के जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)