Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम का व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई क्षेत्रों में कार्रवाईकृफुटपाथ एवं सड़कें हुई बनाने


लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण, फुटपाथ कब्जे और यातायात बाधाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर निगम ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन, बहुस्तरीय और प्रभावी अभियान चलाया।

जोनदृ7 में जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार को संचालित इस कार्रवाई में भूतनाथ मंदिर से लेकर पॉलिटेक्निक चैराहा होते हुए मुंशी पुलिया तक फैले क्षेत्रों में नालियों, फुटपाथों और सड़क की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान के दौरान कुल 4 काउंटर, 3 ठेले और 5 गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई अधीक्षक विनय मौर्या तथा 296 की टीम की उपस्थिति में संपादित की गई। इसी क्रम में जोनदृ8 के जोनल अधिकारी  विकास सिंह के निर्देशन में 296 टीम की उपस्थिति में हनुमान मंदिर, तेलीबाग से सुभानीखेड़ा मोड़ तक सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, खोमचे और अन्य संरचनाओं को हटाया गया। निगम टीम ने यहां से 05 स्टूल, 01 तख्त, 02 बाका और 03 काउंटर सहित अन्य सामान जब्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |