Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण! तहसील सदर में कार्य कर रहे शिक्षकों को समस्या होने पर तत्काल बताने के दिए निर्देश


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर पहुंचकर बीएलओ द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बीएलओ मतदाताओं से गणना प्रपत्र एकत्र कर तहसील में जमा करेंगे, जहां शिक्षकों की एक विशेष टीम की सहायता से इन प्रपत्रों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं बैठकर पूरे प्रक्रिया को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

कहा कि कार्य में लगे शिक्षकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसे तत्काल दूर किया जा सके। डीएम ने टीम भावना से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि एसआईआर से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या को आपसी सहयोग से हल किया जाए और पूरे कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाए। तहसील सदर के सभागार में सुचारु कार्य संचालन के लिए दो-दो वाई फाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नेटवर्क की कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव, संबंधित बीएलओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |