पीलीभीत। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नकटादाना स्थित के.जी.एन-2 कॉलोनी में लोकसभा चुनाव कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकबंधु राजनारायण देश के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और जनसंघर्षों के प्रतीक थे। उन्हें उनकी निर्भीकता, संघर्षशील स्वभाव और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राजनारायण भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में थे जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण न सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाजवादी विचारधारा के दृढ़ स्तंभ भी थे। जनता के प्रति उनकी निष्ठा और आम आदमी के हितों के लिए आजीवन संघर्ष के कारण ही उन्हें ष्लोकबंधुष् की उपाधि मिली। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने कहा थाकृ“राजनारायण के जीते जी इस देश में लोकतंत्र नहीं मर सकता।”
राजकुमार राजू और नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि राजनारायण भारत के प्रखर समाजवादी नेता, सत्याग्रही और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे अपनी जुझारू शैली, निर्भीकता और लोकहित के लिए हमेशा खड़े रहने के कारण लोकबंधु कहलाए। उनके संघर्षों की विरासत आज भी समाजवादी आंदोलन को प्रेरित करती है।
कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने किया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद अंसारी, युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, नरेश कुमार सागर, संदीप सक्सेना, गुरविंदर सिंह गिल, हरसिमरन सिंह, प्रशांत अवस्थी, दिनेश कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
