Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ आगमन पर महापौर ने सौंपी नगर की चाभी


लखनऊ। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के  आगमन पर शुक्रवार को चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा औपचारिक स्वागत एवं सम्मान के महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बना। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए प्रदेश और नगर के शीर्ष जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति महोदया को नगर की चाभी भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। नगर की चाभी सौंपना लखनऊ की ओर से सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊवासियों के प्रति अपना स्नेह एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक भी उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति महोदया का स्वागत किया और उनके आगमन को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा लखनऊ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह न केवल शहर के सम्मान और पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा और सुशासन की दिशा में भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |